महाकुंभ मेला में श्रद्धालुओं के आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु छतरपुर पुलिस द्वारा रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी, प्रशासन के साथ आयोजित बैठक।

प्रयागराज महाकुंभ मेला चल रहा है, मौनी अमावस्या एवं बसंत पंचमी में स्नान हेतु श्रद्धालुओं का आवागमन अत्यधिक है। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए आज महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन में पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री अगम जैन के निर्देशन में एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर जिला छतरपुर श्री मिलिंद नागदेव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक वाल्मीकि चौबे, यातायात प्रभारी बृहस्पति साकेत, रेलवे परिचालन इंस्पेक्टर श्री शिवम गोस्वामी, रेलवे स्टेशन मास्टर श्री राजकुमार, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स से ऋषि रावत, जीआरपी से निशांत पाठक, रेलवे स्टेशन सुरक्षा व्यवस्था सहायक प्रभारी उप निरीक्षक सुरेंद्र मरकाम एवं संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए।बैठक में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

आरपीएफ एवं जीआरपी में तैनात बल की जानकारी एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। संपर्क नंबर का आदान-प्रदान किया गया, सूचना निरंतर साझा करने हेतु एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया।छतरपुर जिले के चलित दो रेलवे रूट बीना ललितपुर टीकमगढ़ खजुराहो एवं झांसी महोबा खजुराहो रूट में चल रही नियमित ट्रेनों एवं स्पेशल ट्रेनों की जानकारी ली गई। आने जाने वाली ट्रेनों की टाइमिंग, बोगियों की श्रेणी व संख्या, स्टॉपेज के समय इत्यादि जानकारी साझा की गई।रेलवे स्टेशन में ट्रेन पहुंचने से पहले उस ट्रेन में भीड़ की स्थिति, प्रतीक्षारत यात्रियों की संख्या निरंतर साझा की जाए, स्थिति के अनुसार व्यवस्था में आसानी रहेगी।छतरपुर पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लगे आरपीएफ एवं सीआरपी जवानों के साथ आवश्यक पुलिस बल का प्रबंध किया गया है, पुलिस बल रेलवे स्टेशनों में 24 घंटे तैनात एवं भ्रमणशील है, स्थिति के अनुसार अतिरिक्त बल का रिजर्व प्रबंध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here