छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापन मुआवजा मामले में पटवारी राहुल अग्रवाल को सागर लोकायुक्त टीम ने ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने एक आदिवासी महिला से कुल ₹1.60 लाख की मांग की थी, जिसमें से ₹40 हजार पहले ही ले चुका था। गुरुवार को कलेक्ट्रेट के पास शेष राशि लेते समय टीम ने कार्रवाई की।
कलेक्ट्रेट के बाहर लोकायुक्त की टीम ने भागते हुए पटवारी को धर दबोचा इसके बाद उसे 50000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है।
गिरफ्तारी के दौरान पटवारी ने रिश्वत लेने से इंकार किया, जिस पर लोकायुक्त अधिकारियों से उसकी बहस भी हुई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


