केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना से पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में खुलेंगे समृद्धि और खुशहाली के नये द्वार : प्रधानमंत्री श्री मोदी

***मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य जहां नदियों को जोड़ने के अभियान की हुई शुरूआत**विकसित भारत के लिए विकसित मध्यप्रदेश बनाने में बुंदेलखंड का होगा अहम रोल**आने वाले सालों में म.प्र. देश की टॉप इकोनामी में से होगा एक**मोहन सरकार ने एक वर्ष में मध्यप्रदेश के विकास को दी नई गति**पूर्व की सरकारों ने बुंदेलखंड में सूखे की समस्या को दूर करने कोई स्थाई समाधान नहीं खोजा**मध्यप्रदेश से निकली माँ नर्मदा के आशीर्वाद ने गुजरात का बदल दिया भाग्य**केन-बेतवा लिंक परियोजना अटल जी के विजन का है परिणाम**पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी की जयंती सुशासन और हमारी सुप्रेरणा का दिन**मध्यप्रदेश दुनिया के टॉप-10 टूरिज्म डेस्टिनेशन में से एक अटल जी की स्मृति में डाक टिकट और स्मारक सिक्का जारी किया**मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदनों का भूमि-पूजन**प्रधानमंत्री श्री मोदी ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का किया लोकार्पण**प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अटल जी की 100वीं जयंती पर देश की पहली केन-बेतवा राष्ट्रीय परियोजना का किया शिलान्यास**प्रधानमंत्री श्री मोदी मध्यप्रदेश के लिए आधुनिक भगीरथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव**प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सुशासन के साथ लोकतंत्र को भी किया पुष्पित-पल्लवित*——–प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पिछले 1 वर्ष में मध्यप्रदेश में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आज मध्यप्रदेश में हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं की शुरुआत हुई है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेई के सपने को साकार करती हुई देश की पहली नदी जोड़ी परियोजना केन-बेतवा का आज यहाँ शिलान्यास हुआ है। इसके साथ ही देश के पहले फ्लोटिंग सोलर पॉवर प्रोजेक्ट, ओंकारेश्वर का भी शिलान्यास हुआ है। इसके लिए मध्यप्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार और यहां की जनता को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत बुंदेलखंडी बोली में करते हुए कहा, वीरों की धरती ई बुंदेलखंड पे रहबे बारे सबई जनन खों हमाई तरफ से हाथ जोड़के राम-राम पौंचे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि देश के विकास में अटल जी का योगदान सदैव याद रखा जाएगा। वे सुशासन के प्रतीक थे। आज उनकी जन्म शताब्दी के अवसर पर उनकी स्मृति में मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सेवा सदन का निर्माण प्रारंभ हो रहा है, जिसकी पहली किश्त भी जारी की गई है। सुशासन हमारी सरकार की पहचान है। हमारे लिए जनहित, जनकल्याण और विकास सर्वोपरि है। हम जन सामान्य के लिए समर्पित हैं। आजादी के दीवानों ने देश के लिए अपना लहू बहाया था, हम उनके सपनों को पूरा करने के लिए पसीना बहाते हैं। अच्छी योजनाओं के साथ ही उन्हें लागू करना और उनका लाभ 100% लाभार्थी तक पहुंचाना सुशासन का पैमाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here