Kerala: Luggage van of Malabar Express caught fire, No casualties reported – केरल: मालाबार एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

केरल: मालाबार एक्सप्रेस के लगेज कंपार्टमेंट में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मालाबार एक्सप्रेस के लगेज वैन में लगी आग

नई दिल्ली:

केरल (Kerala) में मालाबार एक्सप्रेस (Malabar Express) के लगेज वैन में रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम जिले के वर्कला के पास आग लग गई. इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, स्थिति पर काबू पा लिया गया है. ट्रेन में सवार यात्रियों ने आग लगने की सूचना सुरक्षाकर्मियों को दी. 

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है. किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है. आग देखते ही ट्रेन में सवार लोगों ने इसकी सूचना गार्ड को दी और चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया. इस मामले में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

Newsbeep

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here