Kerala: RSS worker killed in clash – केरल: झड़प में आरएसएस कार्यकर्ता की मौत

केरल: झड़प में आरएसएस कार्यकर्ता की मौत

प्रतीकात्मक फोटो.

अलप्पुझा:

केरल के अलप्पुझा जिले में बुधवार रात को दो समूहों के बीच हुई झड़प में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि चेर्थला के पास नगमकुलनगरा इलाके में आरएसएस और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के बीच हुई झड़प में संघ के कार्यकर्ता नंदू की मौत हो गई. एसडीपीआई इस्लामिक संगठन पीएफआई की राजनीतिक इकाई है.

यह भी पढ़ें

पुलिस ने बताया कि झड़प में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं. हालांकि, उसने मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं की.

केरल की भाजपा इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने आरएसएस कार्यकर्ता की मौत की निंदा की और इसके लिए पीएफआई को जिम्मेदार ठहराया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here