खंडवा लोकसभा-वीवीपैट से पर्ची देरी से गिरने की शिकायत, प्रशासन ने वीवीपैट मशीन बदली।

बुरहानपुर शहर के वार्ड नंबर 24 में चंद्रकला स्थित मतदान केंद्र पर वीवीपैट की नहीं गिरने की शिकायत की गई तब कलेक्टर भव्या मित्तल ने टेक्निशियन के साथ ही मौके पर तहसीलदार रामलाल पगारे को भेजा। करीब 10 मिनट में समस्या का निराकरण हुआ। मोहम्मद सिद्दीक ने बताया वीवीपैट की पर्ची नहीं गिरने की लोग शिकायत कर रहे थे। इसलिए हमारी ओर से प्रशासन को अवगत कराया गया। तहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया मशीन में किसी प्रकार की खराबी नहीं थी। वीवीपैट से पर्ची देरी से गिर रही थी। फिर भी लोग संतुष्ट नहीं हुए तो वीवीपैट बदल दिया गया। 338 वोटों का भी मिलान भी किया गया। करीब 10 मिनट मतदान प्रभावित हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here