हाईटैक चंदन चोर को खण्डवा पुलिस ने महाराष्ट्र से पकड़ा,गूगल मैप के जरिये करता था चोरी

मध्य प्रदेश के खंडवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां चंदन के पेड़ों को काटकर चोरी करने वाले शातिर चोर , गूगल मैप में जरिये बड़े आफिस,अधिकारियों के बड़े निवास को गूगल मैप पर सर्च करते थे। गूगल से वहां लगे पेड़ो के पत्तो की पहचान कर लोकेशन के आधार पर चंदन के पेड़ तक पहुंच जाते थे। फिर पत्तो से उनकी उम्र का आकलन कर, रेकी करने के बाद मौक़ा देख चंदन का पेड़ काटकर ले जाते थे।

चंदन चोर सुरक्षा व्यवस्था को देता था चुनौती

सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देकर खण्डवा के होमगार्ड आफिस परिसर और मजिस्ट्रेट के बंगले से चंदन के पेड़ काटकर चोरी करने वाले आरोपियों की पुलिस ने पहचान कर ली है। जिनमे से एक आरोपी को महाराष्ट्र के ओरंगाबाद जिले से धर दबोचा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here