खरगोन। खरगोन पुलिस ने 23 जनवरी 2025 को डाबरिया रोड स्थित रुचि जिनीग़ में मुनीम से 15 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने साइबर सेल सीसीटीवी और मुखबिरों की सूचना के बाद कसरावद के सायता में रहने वाले राहुल पिता भारत सिंह पटेल को गिरफ्तार किया है आरोपी के पास से पुलिस ने 7 लाख 40 हजार रुपए का नगद मसूरका बरामद किया है ।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क नरेंद्र रावत ने पुलिस कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दो आरोपियों द्वारा 23 जनवरी को रुचि जिनिंग में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपी प्रीतम पिता पन्नालाल को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था जबकि दूसरा आरोपी राहुल फरार चल रहा था ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुराना कर्ज चुकाने के लिए उसने लूट की वारदात को अपने साथी के साथ अंजाम दिया था ।


