Kolkata Metro will resume services from September 14, trains will not run on Sunday – कोलकाता मेट्रो 14 सितंबर से सेवाएं बहाल करेगी, रविवार को नहीं चलेंगी ट्रेनें

प्रतीकात्मक तस्वीर

कोलकाता :

कोलकाता मेट्रो के महाप्रबंधक मनोज जोशी ने बृहस्पतिवार को बताया कि पांच महीने से भी ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद शहर में मेट्रो रेल सेवा 14 सितंबर से पुन:बहाल हो रही है. संवाददाताओं से बातचीत में जोशी ने कहा कि नोआपाड़ा-कवि सुभाष लाइन पर मेट्रो रेलवे रोज 110 फेरे लगाएगी. सेवा रविवार को बंद रहेगी, उस दिन ट्रेनों और स्टेशनों को सैनिटाइज किया जाएगा.

उन्होंने कहा, ‘‘नोआपाड़ा और कवि सुभाष स्टेशनों के बीच सुबह आठ बजे से दोनों दिशा में 55-55 ट्रेनें चलाई जाएंगी. दोनों स्टेशनों से अंतिम ट्रेनें शाम सात बजे निकल जाएंगी.”पूर्वी-पश्चिमी लाइन पर भी सेवाएं 14 सितंबर से बहाल हो जाएंगी.

उन्होंने कहा कि पहली ट्रेन सुबह आठ बजे चलेगी और दोनों स्टेशनों से अंतिम ट्रेनें शाम 7:40 पर रवाना होंगी. सेवाएं सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध होंगी. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने यात्रियों से अनुरोध किया कि सुरक्षित यात्रा के लिए वे ‘क्या करें और क्या ना करें’ का सख्ती से पालन करें. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here