कुमार विश्वास ने वीडियो जारी कर दी सफाई, फिर लिया आरएसएस का नाम

भोपाल, ब्यूरो। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं को अनपढ़ बताने के विवाद में फंसे कवि कुमार विश्वास ने वीडियो जारी करके सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि कथा में, मैंने अपने कार्यालय में काम करने वाले बालक के बारे में बात की थी, जो संयोग से आरएसएस का कार्यकर्ता था। वो पढ़ता कम है, बोलता ज्यादा है। मैंने उसे कहा था कि तुम पढ़ते नहीं हो, पढ़ा करो। वामपंथी कुपढ़ हैं और तुम अनपढ़ हो। इसी बयान को कुछ विध्न संतोषियों ने गलत तरीके से फैला दिया।
गौरतलब है कि एक प्रसंग सुनाते हुए डॉ. कुमार विश्वास ने कहा आरएसएस को अनपढ़ और वामपंथी को कुपढ़ कहा था। उन्होंने कहा था कि इस देश में दो ही लोगों का झगड़ा चल रहा है। एक वामपंथी हैंए वो कुपढ़ हैं। उन्होंने पढ़ा सब है, लेकिन सब गलत पढ़ा है। और एक ये वाला है, इन्होंने पढ़ा ही नहीं है। ये सिर्फ बोलते हैं, हमारे वेदों में … लेकिन इन्होंने देखे नहीं हैं कि कैसे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here