झोपड़ी में रहने वाला मजदूर बना विधायक, कई बार भूखे पेट सोए विधायक कमलेश

MLA Kamlesh Dodiyar
MLA Kamlesh Dodiyar

भोपाल। बचपन में ऐसे कई मौके आए जबकि भूखे पेट सोना पड़ा। कभी रोटी के टुकड़ों का सहारा मिला, तो कभी अनाज भिगोकर पेट की भूख मिटाई। माता—पिता मजदूर थे। खुद बड़े हुए तो पढ़ाई के साथ मजदूरी भी की। आज भी पूरा परिवार झोपड़ीनुमा घर में रहता है। यह कहानी है विधायक कमलेश डोडियार की। वे मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। भारत आदिवासी पार्टी से चुनाव जीतकर आए कमलेश डोडियार ने 12 लाख रुपये कर्ज लेकर चुनाव लड़ा और इस बार जीत गए। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को हराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here