Ladakh: chinese troops complete disengagement from Hot Springs, Gogra and Galwan area| लद्दाख: हॉट स्प्रिंग, गोगरा से हटी चीनी सेना, पैंगोंग पर जल्‍द होगी बातचीत

नई दिल्‍ली: भारत और चीन पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो इलाके से चीनी सैनिकों की वापसी का तरीका तय करने के लिए अगले सप्ताह उच्चस्तरीय सैन्य वार्ता कर सकते हैं. सरकारी सूत्रों ने शनिवार को इस आशय की जानकारी दी. क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लक्ष्य से पूर्वी लद्दाख में संघर्ष वाली जगह से सेनाओं की वापसी को लेकर अभी तक दोनों देशों की सेनाओं के शीर्ष सैन्य कमांडरों के बीच चार चरण की वार्ता हो चुकी है.

सूत्रों ने बताया कि सैन्य और राजनयिक स्तर पर फिलहाल चल रही वार्ता के परिणामस्वरूप पूर्वी लद्दाख के गश्ती बिन्दु 14 (गलवान एरिया), 15 और 17ए (हॉट स्प्रिंग/गोगरा) से सेनाएं पूरी तरह अपनी-अपनी जगह लौट चुकी हैं.

सूत्र ने बताया, ‘‘पैंगोंग सो वाले इलाके से सेनाओं की पूर्ण वापसी का तरीका तय करने के लिए अगले सप्ताह सेना के शीर्ष कमांडरों की बैठक होने की संभावना है.’’

LIVE TV

घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि गलवान घाटी और कुछ अन्य स्थानों, जहां संघर्ष हुआ था, से चीन की सेना वापस जा चुकी है, लेकिन पैंगोंग सो इलाके में फिंगर पांच से फिंगर आठ तक के क्षेत्र से चीनी सैनिकों की वापस उस तरह से नहीं हो रही है, जैसा कि भारत ने मांग की थी.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here