खरगोन पुलिस नेलॉरेंस बिश्नोई गैंग का बड़ा पर्दाफाश किया है। कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव के उद्योगपति दिलीप राठौर के घर हुए गोलीकांड का पुलिस ने 18 दिन बाद खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने लारेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे राजपाल चंद्रावत सहित कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज 3 आरोपीयो को और भी राउन्ड अप कर लिया।
3 आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 कार, 4 पिस्टल, 10 कारतूस, एक बाइक, 10 मोबाइल और करीब 44 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है। जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड उज्जैन का लोकेंद्र पवार और धार का सचिन पाटीदार है।
दरहसल 16 मार्च को बाइक सवार तीन युवकों ने भीलगांव में दिलीप राठौर के घर पर करीब साढे 7 बजे के आसपास फायरिंग की थी। इस घटना की जिम्मेदारी लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई ने ली थी। एक विडियो भी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं, आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
हैरी बॉक्सर के खिलाफ भी कसरावद थाने में एफआईआर दर्ज की गई है, जो फिलहाल अमेरिका में बताया जा रहा है। इस मामले के खुलासे में जुटी पुलिस की 6 टीमों को एसपी डाॅ रविन्द्र वर्मा ने सम्मानित किया है। खास बात यह है कि गिरफ्तार आरोपी गुजरात, हरियाणा, मध्यप्रदेश और राजस्थान के रहने वाले हैं। एसपी डॉ. रविंद्र वर्मा ने मामले का खुलासा किया।
बाईट 01 – डाॅ रविन्द्र वर्मा एसपी खरगोन


