पचमढ़ी के सिंगानामा में तेंदुए का हमला, 7 वर्षीय बालक की मौत

पचमढ़ी/पिपरिया, मध्य प्रदेश: सतपुड़ा टाइगर रिजर्व क्षेत्र के अंतर्गत सिंगानामा कतियाढाना रोड ठोगापुरा में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहाँ बुधवार शाम करीब 7 बजे घर के बाहर खेल रहे 7 वर्षीय बालक प्रहलाद इरपाजे ठाकुर पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बालक के पिता भगतराम इरपाचे और माता शीला बाई ने बताया कि घात लगाकर बैठे तेंदुए ने प्रहलाद के गले व मुंह पर हमला किया। माता-पिता और परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह तेंदुए से बालक को छुड़ाया और उसे तुरंत मटकुली पहुंचाया।

वन विभाग की डिप्टी रेंजर पंकज यादव की टीम ने बालक को पिपरिया के शासकीय अस्पताल भिजवाया, जहाँ डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।मां शीला बाई ने बताया कि प्रहलाद चार बहनों में सबसे छोटा और इकलौता भाई था। ग्रामीणों ने जानकारी दी कि सिंगानामा क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ देखा गया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।घटना की सूचना मिलते ही सहायक संचालक संजीव शर्मा और रेंजर उमेश मारू की टीम रात 10:30 बजे पिपरिया शासकीय अस्पताल पहुंची और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शासन के नियमानुसार पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here