अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

खरगोन जिले के कसरावद वन परिक्षेत्र के बलगांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बीती रात एक तेंदुए की मौत हो गई। इन्दौर कसरावद मार्ग पर बलगांव के पास बुधवार की रात तेंदुए का शव मिलने पर हडकंप मच गया। मृतक मादा तेंदुए की उम्र करीब 7 माह बताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर कसरावद वन परिक्षेत्र की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मृत तेंदुए के शव को बरामद कर कसरावद वन परिक्षेत्र के ऑफिस लेकर पहुंची। बताया जा रहा है की इन्दौर कसरावद सडक मार्ग पर सडक पार करने के दौरान अज्ञात वाहन से तेंदुए की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई।

अब आज गुरूवार की सुबह अधिकारीयो की मौजूदगी में मादा तेंदुए का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार किया जायेगा।बड़वाह वन मंडल के कसरावद वन क्षेत्र में बलगांव के पास तेंदुए के शव मिलने के बाद वन विभाग ने जाॅच शुरू कर दी है। गौरतलब है की पिछले दिनो काकड़दा पुलिस चौकी क्षेत्र के गणपति घाट पर पिछले दिनो अज्ञात वाहन की टक्कर में एक तेन्दुऐ की मौत हो गई थी। वन परिक्षेत्र कसरावद रेंजर सचिन साहिदे का कहना है की तेंदुए की मौत किसी अज्ञात वाहन से टक्कर से हुई है। करीब 5 से 7 महिने का मादा तेंदुए है। गुरुवार सुबह अधिकारियों की निगरानी में शावक का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार होगा।

बाईट – सचिन साहिदे, रेंजर वन परिक्षेत्र कसरावद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here