घर में घुसा तेंदुआ, धमतरी में मचा हड़कंप! बाथरूम में हुआ बंद, ग्रामीणों में दहशत

धमतरी, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के अंतिम छोर पर स्थित एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब खाने की तलाश में एक खूंखार तेंदुआ रिहायशी इलाके में घुस आया। यह घटना बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनामगर के छिपली पारा में हुई।जानकारी के अनुसार, तेंदुआ एक किराना व्यापारी उत्तम साहू के घर में घुस गया और सीधे बाथरूम में चला गया।

अचानक बाथरूम का दरवाजा बंद हो गया, जिससे तेंदुआ अंदर ही फंस गया। तेंदुए की तेज दहाड़ सुनकर घरवाले दहशत में आ गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी।वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए छत के रास्ते बाथरूम का दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

जैसे ही दरवाजा खुला, तेंदुआ बाथरूम से बाहर निकला और पास के पहाड़ की ओर भाग गया।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। तेंदुए की आमद से ग्रामीण सहमे हुए हैं। वन विभाग ने गांव में मुनादी करवाकर ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रहा है।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/06/1000768929.mp4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here