दिग्विजय के राघोगढ़ में कुएं में गिरा तेंदुआ; खुश हुए पूर्व मुख्यमंत्री

जयवर्धन सिंह ने पिता तो ट्वीट कर दी जानकारी तो पिता ने शेयर किया वीडियो

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृह नगर राघोगढ़ के एक कुएं में आज तेंदुआ गिर गया। दिग्विजय ने वन विभाग से उसे निकालने के लिए कहा और तेंदुआ मिलने पर खुशी जताई।


दिग्विजय के पुत्र और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने आज ट्वीट कर राघोगढ़ से 10 किमी दूर खेराई गांव के एक कुएं में तेंदुआ गिरने की सूचना दी। तेंदुआ रात में गांव में आया होगा और खेत में बने पक्के कुएं में गिर गया। गहरे कुएं में जान बचाने वह पंप लगाने के लिए बनाए गए लकड़ी के मचान पर बैठ कर गुर्राते रहा। आवाज सुन कर ग्रामीण जमा हो गए और शोर मचा कर उसे परेशान करने लगे। सूचना पर रेंजर और वन अमला भी पहुंच गया।

कुएं में परेशान तेंदुआ और शोर मचाते ग्रामीण

दिग्विजय सिंह ने भी ट्विटर पर वीडियो शेयर कर लोगों को घटना की जानकारी दी। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि राघोगढ़ में एक बार फिर वाइल्डलाइफ बढ़ने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि वन विभाग बिना नुकसान पहुंचाए तेंदुए को सकुशल निकाल कर जंगल में छोड़ देगा।

वाइल्डलाइफ प्रेमी हैं दिग्विजय और जयवर्धन

दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह दोनों वन्य जीव प्रेमी हैं। वे बहुत अच्छे वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर भी हैं। पिता-पुत्र की यह जोड़ी जंगलों में जाकर फोटोग्राफी करती रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here