lifestyle sonu sood wife sonali sood shows her humble and simplicity loving nature from her clothes

1/9

सादगी पसंद हैं सोनू सूद की पत्नी सोनाली, कपड़ों में भी दिखती है सिंप्लिसिटी की झलक

सोनू सूद इन दिनों प्रवासी मजदूरों की जिस तरह से मदद कर रहे हैं, उस वजह से उन्हें देशभर से तारीफें मिल रही हैं। इन तारीफों के बावजूद सोनू ने अपना डाउन टू अर्थ नेचर बरकरार रखा है। वैसे सिर्फ सोनू ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी भी सादगी से रहना पसंद करती हैं। लाइमलाइट से दूर रहने वाली सोनाली सूद को यूं तो फिल्मी सर्कल में कम ही स्पॉट किया जाता है, लेकिन जब वह दिखाई देती हैं, तो उनकी आउटफिट्स से ही सादगी के लिए उनके प्यार की झलक साफ दिख जाती है।

2/9

रिवीलिंग कपड़े नहीं पसंद

सोनाली को रिवीलिंग कपड़े पहनना पसंद नहीं है। वह भले ही लेटेस्ट ट्रेंड को फॉलो करें, लेकिन इसमें वह इस बात का ख्याल रखती हैं कि उनकी ड्रेसेस ज्यादा रिवीलिंग न हों।

3/9

कंफर्ट पर ज्यादा ध्यान

सोनाली सूद स्टाइल के साथ कंफर्ट का भी ख्याल रखती हैं। यही वजह है कि उन्हें ऐसे ही कपड़ों में स्पॉट किया जाता है, जिसमें मूवमेंट करना आसान हो।

4/9

वन पीस ड्रेसेस का भी है कलेक्शन

इस स्टार वाइफ के पास शॉर्ट ड्रेसेस का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। हालांकि, जिस तरह सोनाली को प्लंजिंग नेकलाइन वाले कपड़े पसंद नहीं हैं, उसी तरह उन्हें ऐसी ड्रेसेस भी पसंद नहीं आती हैं, जिनकी लेंथ काफी छोटी हो। इस वजह से उन्हें ज्यादातर नी-लेंथ ड्रेसेस में ही स्पॉट किया जाता है।

5/9

स्किन टोन के मुताबिक चुनती हैं बेस्ट कलर

सोनू सूद की वाइफ कलर्स सिलेक्ट करने के मामले में एक्सपर्ट हैं। वह हमेशा ऐसे कपड़ों में दिखती हैं, जो उनकी स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट करें।

6/9

जब दिखना हो ग्लैमरस

रेड कार्पेट पर पति का साथ देन के लिए जब सोनाली जाती हैं, तब जरूर उनका लुक ग्लैमरस होता है। वह ऐसे स्टाइलिश गाउन पहनना ज्यादा प्रिफर करती हैं, जिनमें वह एलिगेंट भी लगें।

7/9

थोड़ा सा ब्लिंग तो बनता है

वैसे कभी-कभी सोनाली सूद अपने लुक में ब्लिंग एलिमेंट ऐड करना पसंद करती हैं। इसका सबूत इस तस्वीर में आप देख ही सकते हैं।

8/9

ट्रडिशनल कपड़ें हैं पसंद

सोनाली को ट्रडिशनल कपड़े काफी अच्छे लगते हैं। इनमें वह सूट और साड़ी पहनना पसंद करती हैं। साड़ी के मटीरियल और कलर को लेकर वह वैरिएशन बनाए रखती हैं।

9/9

ड्रमैटिक लुक से बचती हैं

ऐक्टर सोनू सूद की तरह ही उनकी पत्नी भी ज्यादा ड्रमैटिक लुक को अपनाने से बचती हैं। वह अपने बालों से लेकर मेकअप को भी नैचरल लुक में रखना ही पसंद करती हैं।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here