रिटायर्ड आईएएस प्रभांशु कमल के घर लिफ्ट गिरी, कर्मचारी की मौत

Retd. IAS Prabhanshu Kamal MP
Retd. IAS Prabhanshu Kamal MP

भोपाल। भोपाल के एक पॉश ईलाके में लिफ्ट में दबने से एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह हादसा एक पूर्व आईएएस के घर में निर्माण के दौरान हुआ है। आईएएस का नाम प्रभांशु कमल है। पुलिस के अनुसार इस हादसे में एक मजदूर की मौत हुई है। विस्तृत जांच अभी जारी है। बताया जा रहा है कि यह हादसा राजधानी में लिफ्ट लगाने के दौरान हुआ। जिस घर में लिफ्ट लगाई जा रही थी वह बंगला पॉश कॉलोनी चूनाभट्टी एरिया में बना हुआ है। पुलिस के अनुसार लिफ्ट लगाते समय हादसे में राजकुमार नाम के कर्मचारी की मौत हुई है। कंफर्ट लेक चालेट चूनाभट्टी श्रीवास्तव होम नामक बंगला प्रभांशु कमल का है। जैसे ही हादसा हुआ तो उनके परिवार ने आनन-फानन में प्राइवेट एम्बुलेंस बुलाकर मृतक राजकुमार के शव को रवाना कर दिया।

Lift collapses at retired IAS Prabhanshu Kamal’s house, employee dies


चूंकि एक पूर्व आईएएस का मामला है और यह परिवार काफी प्रभावशाली है, इसलिए हादसे में गई जान को लेकर लीपापोती की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बंगले में फाइन स्टार कंपनी लिफ्ट लगाने का काम कर रही थी। कंपनी द्वारा अकुशल मजदूरों से लिफ्ट लगवाने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया और मजदूर की दबने से मौत हो गई। प्रभांशु कम एमपीईएसबी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। यह वहीं एमपीईएसपी है, जो मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों और प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करवाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here