रीवा जिले के सेमरिया मे आकाशिय बिजली का कहर, एक ही परिवार के तीन लोगों की हुई मौत, दो लोग हुए घायल

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र मे गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिन बारिश आसमान से कहर बनकर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे मे पति पत्नि समेत 8 वर्षीय मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि परिवार के ही दो अन्य सदस्य बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी।

दिल दहला देने वाली यह घटना रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के बाबूपुर नैनाशक्ति गांव की है. यहां पर रहने वाले 32 वर्षीय आशीष वासुदेवा अपने परिवार के अन्य सदस्यो के साथ खेत मे स्थित आम के पेड़ के नीचे मड़ई बनाकर रहते थे। गुरूवार को परिवार के सभी सदस्य आम के पेड़ के नीचे उसी मड़ई मे मौजूद थे इसी दौरान मौसम मे अचानक बदलाव हुआ और आसमान से कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली सीधा आम के पेड़ मे आ गिरी।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000742997.mp4

आकाशिय बिजली गिरने से वासुदेवा परिवार के सभी सदस्य उसकी चपेट मे आ गए, बिजली की चपेट मे आकर 32 वर्षीय आशीष वासुदेवा. 26 वर्षीय पत्नि ज्योति वासुदेवा 8 वर्षीय बेटे किशन वासुदेवा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद आस पास मौजूद लोग दौड़कर तत्काल घटना स्थल पहुंचे और तत्काल घायलो को लेकर अस्पताल पहुंचे। पुलिस को सूचना दीं गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अस्पताल भिजवाया और घटना की जांच शुरू की।

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2025/05/1000743009.mp4

बाइट: विवेक सिंह एसपी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here