Israel-Gaza Strip News : आतंकी संगठन हमास ने दागे 5000 रॉकेट, इजरायल ने की युद्ध की घोषणा

Live Updates: 5,000 Rockets From Gaza Hit Israel, "State Of War" Declared

येरुशलम। फिलिस्तीनी आतंकियों ने गाजा पट्टी की तरफ से इजरायल (Israel) के कई रिहायशी इलाकों पर हमला शुरू कर दिया है। आतंकी संगठन हमास (Hamas) ने इस्राइल पर कई रॉकेट दागे हैं। इस हमले से एक महिला की मौत भी हो गई है। इजरायल विरोधी आतंकवादी संगठन हमास ने दावा किया है कि रॉकेट हमले के बीच उन्होंने इजरायल के पांच IDF जवानों को भी किडनैप कर लिया है। इस हमले के बाद इजरायल ने भी युद्ध की घोषणा कर दी है। इसके बाद तमतमाए इजरायल ने हमास पर जमकर जवाब देने की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि शनिवार तड़के फिलिस्तीनी आतंकियों ने इजरायल के क्षेत्रों पर दर्जनों रॉकेट दागे हैं। इजरायल सरकार ने अपने नागरिकों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार गाजा पट्टी की की तरफ से इजरायल के कई रिहायशी इलाकों पर रॉकेट दागे गए हैं। इजरायल की सेना ने कहा है कि हवाई हमले को लेकर अलर्ट करने वाले सायरन की आवाज आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी तेल-अवीव तक सुनाई दी है। शनिवार तड़के हुई यह बमबारी लगभग 30 मिनट तक चली। इजराइल की बचाव दल ‘मैगन डेविड एडोम’ ने कहा है कि दक्षिणी इजराइल में एक इमारत पर रॉकेट गिरने से 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। इसके अलावा एक 20 वर्षीय व्यक्ति भी मामूली रूप से घायल है। फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के नेता मोहम्मद डेफ ने बयान जारी करते हुए कहा है कि हमास ने इजरायल के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है। इस ऑपरेशन का नाम “ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म” (Operation Al-Aqsa Storm) रखा गया है। उनके मुताबिक इस ऑपरेशन को शुरू करने के लिए हमास ने इजरायल में शनिवार तड़के पांच हजार रॉकेट दागे हैं। हमास ने कहा कि अब बहुत हो गया। हम सभी फिलिस्तीनियों से इजरायल का सामना करने का आग्रह करते हैं। आपको बता दें कि मोहम्मद डेफ को इजरायल ने कई बार मारने की कोशिश की है, लेकिन वह हर बार बच जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here