Live Video : पान सिंह तोमर के गांव के बाजू में लाइव हत्या, मुरैना के गांव में 6 लोगों को गोलियों से उड़ाया

Live Death in Morena File Photo

कांग्रेस विधायक के गांव में हुई वारदात

Live Firing and Death in Morena Village Madhya Pradesh

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कमाल की बात यह है कि इस घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। पुलिस के अनुसार मुरैना जिले के लेपा गांव में दो परिवारों में पिछले 10 साल से रंजिश चल रही थी। शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में 3 पुरुष और 3 महिलाएं हैं। यह सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं। करीब 9 साल पहले लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। अब बदला लेने के लिए 6 लोगों को मार दिया। आपको बता दें कि जिस लेपा गांव में फायरिंग हुई, उसके पास ही डकैत पान सिंह तोमर का भिड़ोसा गांव भी है। जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। दोनों ही गांवों को जोड़कर यानी लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here