Lockdown में लावारिस लाश का वारिस बने थानेदार, इनकी मदद से किया अंतिम संस्कार Shocked to become heir of unclaimed corpse in Lockdown, cremated with the help of | dantewada – News in Hindi

थानेदार ने अर्थी को कंधा दिया.

लॉकडाउन (Lockdown) में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल (Naxal) प्रभावित दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में पुलिस की मानवता का एक मामला सामने आया है.

दंतेवाड़ा: कोरोना वायरस (Corona Virus) के संकट के कारण लागू लॉकडाउन (Lockdown) में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल (Naxal) प्रभावित दंतेवाड़ा (Dantewada) जिले में पुलिस की मानवता का एक मामला सामने आया है. जिले के बचेली पुलिस थाना के थानेदार एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर एक लावारिस लास का अंतिम संस्कार पूरे रीती रिवाज के साथ किया. थाना प्रभारी मनीष नागर, स्थानीय वार्ड पार्षद अप्पू कुंजाम एवं जनप्रतिनिधियों, स्थानीय वार्ड वासियों ने लावारिस महिला बीना बघेल का अंतिम संस्कार रविवार को किया. महिला की अर्थी को थानेदार और जनप्रतिनिधियों ने कंधा दिया.

मिली जानकारी के मुताबिक बीना बघेल का बीते शनिवार की रात को लेबर हार्ट स्कूल में निधन हो गया था, जिसके बाद वार्ड पार्षद ने इसकी सूचना थाना प्रभारी मनीष नागर को दी. थाना प्रभारी द्वारा लावारिस महिला के अंतिम संस्कार में सहयोग का आश्वाशन दिया गया, जिसके बाद आज सुबह से पार्षद एवं वार्ड के युवाओं द्वारा इसकी तैयारी करके मृत महिला का अंतिम संस्कार किया गया. शवयात्रा में अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव,उपाध्यक्ष उस्मान खान, संजीव साव वार्ड पार्षद अप्पू कुंजाम एवं वार्ड वासियो की उपस्थिति रही.

3 महीने पहले साथी की मौत
पार्षद अप्पू कुंजाम के मुताबिक महिला बीना बघेल डिमरापाल की निवासी थी, जो 6 वर्ष पहले बचेली आयी एवं यही के स्थानीय पुरुष गंगू बघेल के साथ रहने लगी. 3 माह पूर्व बीमारी से गंगू बघेल की मृत्यु हो गयी, जिसके बाद महिला अज्ञात कारणों से घर पर ना रहकर लेबरहार्ट स्कूल में रहने लगी. महिला के खाने पीने का प्रबंध वार्ड पार्षद के अलावा स्थानीय युवाओं द्वारा किया जाता था. लॉकडाउन के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसने खाना पीना तक छोड़ दिया. पार्षद द्वारा महिला को अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसके बाद वो कुछ हद तक स्वस्थ हो चुकी थी. पार्षद एवं स्थानीय युवाओं ने उसके गृहग्राम डिमरापाल लेकर जाने का मन बनाया, परंतु लॉकडाउन की वजह से ये सम्भव ना हो सका. पिछले कुछ दिनों में महिला की हालत बिगड़ने लगी एवं कल रात महिला ने दम तोड़ दिया.ये भी पढ़ें:

लॉकडाउन के बीच इस राज्य में कल से शुरू होगी शराब की होम डिलीवरी

COVID-19: कोरोना से जंग में PPE किट को लेकर चिंता में क्यों हैं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री?

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए दंतेवाड़ा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: May 3, 2020, 5:48 PM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here