Lockdown 2.0: कंटेनर में भरकर कर ले जा रहे थे 38 लाख की शराब, रास्ता भटका और पकड़ा गया Lockdown: 38 lakh precious liquor filled in container, lost its way and caught | kawardha – News in Hindi

Lockdown 2.0: कंटेनर में भरकर कर ले जा रहे थे 38 लाख की शराब, रास्ता भटका और पकड़ा गया

शराब को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

Lockdown 2.0: छत्तीसगढ़ के कवर्धा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने एक शराब से भरे कंटेनर को जब्त किया.

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने एक शराब से भरे कंटेनर को जब्त किया. इस कंटेनर में 799 पेटी गोवा शराब मिली. पुलिस ने शराब व वाहन को जब्त कर आरोपी को जेल भेज दिया. पकड़ी गई शराब की कीम करीब 38 लाख रुपये बताई गई है. शराब की अवैध तस्करी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है. मामले में शराब के मुख्य तस्करों की जानकारी पुलिस जुटा रही है.

कवर्धा पुलिस के मुताबिक, मध्य प्रदेश के धार जिले से 19 मार्च को कंटेनर पीबी 65 एवी 1121 में 800 पेटी शराब भरकर रवाना किया गया. 4 अप्रैल तक शराब की डिलीवरी अरूणाचल प्रदेश में होना था, लेकिन ड्राइवर नसीब सिंह इसे छत्तीसगढ़ के रास्ते ले आया. इस दौरान देशभर में लॉकडाउन हो गया. चूंकि इस वाहन का पास इस रूट का नहीं है, तो यह कवर्धा से 7 किलोमीटर दूर राम्हेपुर के पास ही वाहन खड़ा कर दिया. इस दौरान कुछ पौवा शराब खुद पी गया और कुछ बेच दिया.

लॉकडाउन में बेचना चाहता था शराब
पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर रविवार को फिर शराब बेचने की फिराक में था. इसी दौरान आबकारी विभाग को इसकी सूचना मिली. आबकारी विभाग पुलिस की मदद से दबिश देकर कार्रवाई की. कोतवाली पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया और 799 पेटी शराब जब्त किया गया. आबकारी अधिकारी जीपीएस दर्री ने बताया कि शराब की कुल कीमत 38 लाख रुपए है.ये भी पढ़ें:
छत्तीसगढ़: बस्तर में सुरक्षा बल के जवानों की ‘पैनिक फायरिंग’ में मारे जा रहे आदिवासी?

COVID-19: सड़कों पर ड्यूटी कर रहीं 7 महीने की गर्भवती पुलिस अफसर, खुद को नहीं मानतीं कोरोना वॉरियर

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए कवर्धा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 20, 2020, 9:47 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here