जिला प्रशासन से भी मदद करने के लिए बातचीत की जा रही है. (Demp Pic)
न्यूज 18 से चर्चा करते हुए कलेक्टर चंदन कुमार (Chandan Kumar) ने कहा की तमिलनाडु से मजदूरों ने कॉल सेंटर (Call Centre) पर फोन कर मदद मांगी है.
सुकमा. कोरोना संक्रमण (COVID-19) की वजह से केंद्र सरकार ने लॉकडाउन (Lock down 2.0) की मियाद बढ़ा दी है. ऐसे में सैंकड़ो मजदूर कई जगहों पर फंसे हुए हैं. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी सुकमा (Sukma) जिले के 35 मजदूर फंसे हुए हैं. मजदूरों ने कॉल सेंटर में फोन कर मदद मांगी है.इसके बाद जिला प्रशासन ने भी मजदूरों के लिए मदद की कवायद शुरू कर दी है.
अब ऐसे मदद कर रहा प्रशासन
मदद मांगने और वहां से घर आने की इच्छा मजदूरों ने जताई. लेकिन कलेक्टर चंदन कुमार ने मजदूरों को समझाइश दी की इस वक्त आना ठीक नहीं है. लेकिन आप लोगों की मदद जरूर कर दी जाएगी. जिला प्रशासन उन सभी मजदूरों का लाइव लोकेशन और खाता नम्बर ले रही है ताकि उनके खातों में रेड क्रॉस में जो पैसे आए हैं उन्हें भेजकर मदद की जाए. इसके अलावा वहां के जिला प्रशासन से भी मदद करने के लिए बातचीत की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए सुकमा से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 17, 2020, 2:31 PM IST

