Lockdown 2.0: देशभर में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र और मजदूरों की वापसी की पहल शुरू Lockdown 2.0: Initiative to withdraw students and laborers of Chhattisgarh stranded across the country | raipur – News in Hindi

Lockdown 2.0: देशभर में फंसे छत्तीसगढ़ के छात्र और मजदूरों की वापसी की पहल शुरू

छत्तीसगढ़ सरकार मजदूरों की वापसी की पहल कर रही है.

लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और विद्यार्थियों की शीघ्र वापसी की उम्मीद जगी है.

रायपुर. लॉकडाउन के कारण अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और विद्यार्थियों की शीघ्र वापसी की उम्मीद जगी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा की है. अन्य राज्यों में फंसे छत्तीसगढ़ के श्रमिकों और विद्यार्थियों की शीघ्र ही राज्य में वापसी करने के लिए सीएम बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर चर्चा कर उनकी समस्याओं को बताया है. फोन पर हुई चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आश्वस्त किया है कि राज्य सरकार से इस आशय का विधिवत प्रस्ताव मिलने पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा.

बता दें कि देश के अलग अलग राज्यों में जम्मू, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत 8 राज्यों में 84257 श्रमिक फंसे हैं.  इसके अलावा अलग अलग राज्यों में पढ़ने जाने वाले विद्यार्थी भी लॉकडाउन के कारण फंसे हैं. अब सीएम की केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात होने के बाद इन लोगों की वापसी की आस जगी है. सीएम भूपेश बघेल ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है.

मुख्य सचिव के दिए निर्देश
सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर मुख्य सचिव आरपी मंडल द्वारा केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला को इस संबंध में प्रस्ताव भी भेज दिया गया है और मुख्यमंत्री ने कहा कि  हमें आशा है अन्य राज्यों में लॉक डाउन के कारण उपजी परिस्थितियों के कारण कठिनाई में रह रहे सभी छत्तीसगढ़ वसियों की शीघ्र सकुशल वापसी होगी.

ये भी पढ़ें:

छत्‍तीसगढ़: धड़कन न मिलने पर डॉक्टर ने अचानक कराई डिलीवरी, पैदा हुआ 2 सिर वाला बच्चा

लॉकडाउन में घर बुलाकर नाबालिग से करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार

News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.


First published: April 23, 2020, 11:12 AM IST




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here