सब्जी मार्केट भी बंद रखा गया है.
छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में 72 घंटे के कर्फ्यू (Curfew) का आज पहला दिन है.
सब्जी मार्केट भी बंद
छत्तीसगढ़ में रायपुर और दुर्ग समेत कई अन्य शहरों में 72 घंटों के लिए कड़ाई बरती जा रही है. इस दौरान किराना और सब्जियों की भी दुकानें पूरी तरह से बंद कर दी गई है. यह वक्त लोगों के लिए परीक्षा की घड़ी के समान है क्योंकि अगर इस दौरान नए मामले सामने नहीं आते है तब 21 अप्रैल के बाद लोगों को लॉकडाउन में आंशिक छूट मिल सकती है. आपको बता दें कि 14 दिनों में कोरबा जिले को छोड़कर किसी भी अन्य जिले से कोई नया मामला सामने नहीं आया है, जिससे प्रदेश को लॉकडाउन में राहत मिलने की उम्मीद है.
पिछले कुछ दिनों में राजधानी रायपुर के सब्जी बाजारों से ऐसी तस्वीरें सामने आई जिसमें एक साथ हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हुए थे. लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे थे. वहीं पुलिस और नगर निगम भी नियम करवाने में असफल रही. ऐसे में इस 72 घंटे के दौरान सब्जी मार्केट और दुकानें भी पूरी तरह बंद कर दी गई है.ये भी पढ़ें:
COVID-19: फिर रायपुर के सब्जी मार्केट में लगी भीड़, तो कैसे होगी सोशल डिस्टेंसिंग?
लॉकडाउन में स्कूटर से नशीली चीजें बेच रहा था 53 साल का बुजुर्ग, गिरफ्तार
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: April 17, 2020, 12:23 PM IST

