Lockdown: Tejashwi Yadav, 2000 buses ready to be given to Nitish government to bring laborers of Bihar

Lockdown: तेजस्वी बिहार के मजदूरों को लाने के लिए 2000 बसें नीतीश सरकार को देने के लिए तैयार

बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव (फाइल फोटो).

पटना:

Lockdown: बिहार विधानसभा के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा है कि जैसा कि बिहार सरकार ने असमर्थता जताते हुए कहा है कि बाहर फंसे मज़दूरों को वापस लाने के लिए सरकार के पास बसें नहीं हैं. हम बिहार सरकार को 2000 बसें सुपुर्द करने के लिए तैयार हैं. सरकार स्वास्थ्य कर्मियों, प्रशासनिक और नोडल अधिकारियों की निगरानी में इन बसों का प्रयोग कर सकती है. बसें पटना में कब और कहां भेजनी हैं. कृपया बताया जाए.

तेजस्वी ने कहा है कि विगत 15 सालों से सत्ता से चिपके असमर्थ-असहाय लोग कहते हैं कि बिहार सरकार के पास मात्र 500-600 बसें हैं. हम आपको ग़रीब मज़दूरों की मदद के लिए उससे तीन गुनी अधिक बसें सौंप रहे हैं. चूंकि यह राज्य सरकारों से संबंधित मामला है इसलिए आप इन बसों का अपनी निगरानी में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रयोग कर सकते हैं.

उन्होंने कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी विपक्ष सरकार को 2000 बसें दे रहा है. बसें ले लीजिए और हमारे गरीब बिहारी भाइयों को ले आइए. भले इसका श्रेय भी आप ले लीजिए, हमें कोई आपत्ति नहीं. लेकिन कृपया करके तत्काल प्रभाव से कुछ कीजिए. कितना सोचेंगे. ये सोचने का समय नहीं कर्तव्य करने का समय है.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here