Lockdown: woman gives birth to a baby girl in Delhi Police Gypsy

लॉकडाउन के बीच एक महिला ने दिल्ली पुलिस की जिप्सी में दिया बच्ची को जन्म

Lockdown के दौरान दिल्ली पुलिस की जिप्सी में महिला ने बच्ची को जन्म दिया.

नई दिल्ली:

Lockdown: दिल्ली में लॉकडाउन के बीच ईस्ट किदवई नगर में रहने वाली महिला ने पुलिस की जिप्सी में एक बच्ची को जन्म दे दिया. बच्ची और महिला दोनों स्वस्थ्य हैं. महिला को पुलिस कर्मी जिप्सी से अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने बच्ची को जन्म दे दिया.  

दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अतुल ठाकुर के मुताबिक बुधवार की शाम को करीब 7:30 बजे पीसीआर कॉल मिली कि एक गर्भवती महिला को एम्बुलेंस और पुलिस की मदद की जरूरत है. इस कॉल पर कोटला मुबारकपुर थाने में तैनात एएसआई राजेश, कॉन्स्टबेल भूप सिंह, कॉन्स्टेबल पूजा तुरन्त जिप्सी लेकर पहुंचीं. 

पुलिस कर्मियों ने लेबर पैन से परेशान 28 साल की मंजरी खातून नाम की महिला को गाड़ी में बिठाया और सफदरजंग अस्पताल के लिए निकल पड़े. लेकिन मंजरी ख़ातून ने रास्ते में पुलिस की जिप्सी में ही एक बच्ची को जन्म दे दिया. इसके बाद पुलिस ने महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करा दिया. पुलिस के मुताबिक महिला और उसकी बच्ची दोनों स्वस्थ्य हैं.

लॉकडाउन के बाद पुलिस कंट्रोल रूम में मदद के लिए कॉल आते रहते हैं. दिल्ली पुलिस की पीसीआर वैन लॉकडाउन के बाद अब तक 232 गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचा चुकी हैं.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here