Lord Shiva Mangalsutra design : Aashka goradia wears unique mangalsutra satyam shivam sundaram

टीवी सीरियल नागिन में अपनी एक्टिंग का जादू बिखेर चुकी एक्ट्रेस आशका गोराडिया (Aashka Goradia) की शादी यूं तो कई समय तक सुर्खियों में बनी रही लेकिन उनके मंगलसूत्र की चर्चा आज भी होती है।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अंतिम बार टीवी सीरियल ‘नागिन’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस-6’ फेम आशका गोराडिया (Aashka Goradia) भले ही इन दिनों छोटे पर्दे से दूर हों लेकिन इसके बाद भी वह चर्चा में बने रहने का कोई मौका नहीं छोड़तीं। कभी अपनी हॉट तस्वीरों से सोशल मीडिया पर आग लगाती हैं तो कभी अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ हिट एंड फिट सीक्रेट मंत्र शेयर कर सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसा ही कुछ हमें उनकी शादी के समय में भी देखना को मिला था जहां शादी की तैयरियों के बीच वायरल हुए उनके मंगलसूत्र की एक तस्वीर ने हर किसी को चौंका दिया था।

साल 2017 में बिज़नेसमेन ब्रेंट गोबल के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली आशका गोराडिया ने 1 व 3 दिसंबर को क्रिश्चियन व हिन्दू रीति-रिवाज से शादी की थी। यूं तो आशका और ब्रेंट अपनी शादी के सभी फंक्शन में काफी शानदार लग रहे थे, लेकिन लाल लहंगे और गोल्डन शेरवानी में दूल्हा-दुल्हन ने हर किसी का दिल जीत लिया। अभी तो आशका की शादी की तस्वीरों का खुमार ही सोशल मीडिया से उतरा नहीं था कि उनके मंगलसूत्र पर लिखे ”सत्यम शिवम सुंदरम” को देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। प्रियंका चोपड़ा को साड़ी में देखना चाहते थे निक जोनस, मैडम ने पति की फरमाइश पूरी करने के लिए खर्च कर दिए लाखों

NBT

जी हां, आशका गोराडिया ने अपनी शादी के कार्ड और टैटू की तरह अपने मंगलसूत्र पर भी भगवान शिव की भक्ति की एक छाप छोड़ी है। आशका हमेशा से ही कुछ पहनना चाहती थीं जो उनकी शादी का प्रतीक बनें। उनका यह कस्टमाइज़्ड मगंलसूत्र फेमस ज्वेलरी डिज़ाइनर ORRA ने डिज़ाइन किया था, जिसके काले मोतियों की लड़ियों के बीचों-बीच ”सत्यम शिवम सुंदरम” लिखा हुआ है।

NBT

आशका के एक करीबी सूत्र में उनके मंगलसूत्र से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया था कि ”जब आशका अपने मंगलसूत्र की खरीदारी कर रही थीं तो वह कुछ ऐसा चाहती थीं जो उनकी शादी का प्रतीक बनें। वह वास्तव में ऐसा मंगलसूत्र पहनना चाहती है जो भगवान शिव की भक्ति और भारतीय परंपराओं का एक सुंदर समागम हो। ऐसे में जब उन्हें पता चला कि उनकी शादी के कार्ड और बॉडी टैटू की तरह उनका मंगलसूत्र भी डिज़ाइन किया जा सकता है, तो वह इस बात को लेकर काफी रोमांचित थीं।” इस बार मां गौरी के नहीं पापा शाहरुख खान के कपड़ों में दिखाई दीं सुहाना खान, देखिए तस्वीरें

NBT

NBT

बता दें ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ का मतलब है कि ईश्वर सत्य है, सत्य ही शिव है, शिव ही सुंदर है। वहीं, टीवी अभिनेत्री आशका गोराडिया भगवान शिव में बहुत आस्था और विश्वास रखती हैं। खैर, हम तो यही कहेंगे कि आशका के ‘मंगलसूत्र’ की शानदार और आकर्षक डिजाइन अब आने वाली सभी ब्राइड्स-टू-बी के लिए एक प्रमुख फैशन गोल है। वैसे आपको आशका के मंगलसूत्र का डिज़ाइन कितना पसंद आया? हमें जरूर बताएं।

Web Title aashka goradia wears unique mangalsutra design satyam shivam sundaram(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here