वाशिंगटन: अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट (US Senate) के रिपब्लिकन नेता एम मैककोनेल (M McConnell) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donal Trump) के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई के दौरान उनके पक्ष में ही मतदान करेंगे. मैककोनेल के एक करीबी सूत्र ने यह जानकारी साझा की है. हालांकि उनके इस फैसले से पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कितना फायदा होगा इसे लेकर कयासों का दौर जारी है.
डोनाल्ड ट्रंप को फौरी राहत!
कई लोगों ने यह उम्मीद जताई है कि पिछले महीने यूएस कैपिटल (Capitol Hill) यानीअमेरिकी संसद भवन पर हुए हमले के लिए लोगों को भड़काने के आरोप से ट्रंप को बरी किये जाने के पक्ष में सीनेट के शीर्ष रिपब्लिकन मैककोनेल मतदान करेंगे.
ये भी पढ़ें- विवादास्पद Guantanamo Bay जेल को बंद करना चाहते हैं Biden, अगले कुछ दिनों जारी कर सकते हैं कार्यकारी आदेश
वरिष्ठ नेता के फैसले पर अब प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं इस बीच अमेरिकी राजनीतिक संवाद विशेषज्ञ जॉन फीरी ने कहा, ‘सीनेटर पार्टी को एकजुट रखना चाहते हैं.’
शर्मसार हुआ था सबसे पुराना लोकतंत्र
दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र अमेरिका (USA) को बंधक बनाने की कोशिश हुई तो सभी ने हिंसा की आलोचना की. तब हालांकि तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हिंसा के दौरान समर्थकों से लौटने की अपील भी की थी. इस दौरान कुछ माने तो कई लोग हदों को पार करते रहे थे.
ये भी पढ़ें- भूकंप के तगड़े झटके से कांपा जापान, Tsunami का खतरा नहीं
अमेरिकी राजधानी की तस्वीरें देखकर तब यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि ये सब दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश और सबसे पुराने लोकतंत्र में हो रहा है. इसके बाद हजारों अतिरिक्त अमेरिकी नेशनल गार्ड्स की मौजूदगी में वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ था.
LIVE TV

