मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे करीबी पूर्व प्रोटेम स्पीकर और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के निवास पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी डी शर्मा,कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय… छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू के नामांकन दाखिल करवाने और आमसभा में शामिल होने छिंदवाड़ा पहुंचे थे मुख्यमंत्री,प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री द्वय,आम सभा के बाद रोहना स्थित दीपक सक्सेना के निवास पहुंचे सभी नेतागण…. आपको बता दे कि कुछ दिन पहले ही कमलनाथ के सबसे करीबी दीपक सक्सेना ने सभी कांग्रेस के सभी पदों और कांग्रेस से दे दिया था इस्तीफा लेकिन दो दिन पहले ही कमलनाथ से मुलाकात के बाद बदले बदले से लग रहे थे दीपक सक्सेना के सुर…इसके अलावा दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना कुछ दिन पहले ही भोपाल में भाजपा का दामन थाम चुके थे अब मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों के दीपक सक्सेना के निवास पहुंचने से उनके भाजपा में शामिल होने की संभावनाओं को बल मिलता हुआ नजर आ रहा है,कुछ देर पहले ही पहुंचे मुख्यमंत्री और नेतागण बंद कमरे में दीपक सक्सेना और उनके समर्थकों के साथ बैठक कर रहे हैं, अब देखना है कि बंद कमरे की बैठक से क्या कुछ निकल कर सामने आता है।
बाइट, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा
पूर्व प्रोटेम स्पीकर और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के निवास पर 10-12 मिनट बंद कमरे में की मुलाकात।
पूर्व प्रोटेम स्पीकर और पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना के निवास पर 10-12 मिनट बंद कमरे में मेल मुलाकात करने के बाद बाहर निकले मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं सिर्फ मिलने आया हूं दीपक सक्सेना की भाजपा में जॉइनिंग को लेकर वे कुछ नहीं बोले मुख्यमंत्री मोहन यादव ….इसके अलावा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सानिध्य में सभी राममय हो रहे हैं वहीं दीपक सक्सेना की जॉइनिंग को लेकर भी उन्होंने कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दिया….. वही पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना ने भी अपनी भाजपा में जोइनिंग को लेकर कहा कि अभी कुछ स्पष्ट नहीं है मुख्यमंत्री मेरे निवास आए थे इसलिए मैंने उनका स्वागत किया है ….इसके साथ ही दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना ने कहा कि भाजपा में मेरी जॉइनिंग के बाद आज इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर मेरे अनुरोध पर मुख्यमंत्री,प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री द्वय मेरे निवास आए थे मेरे पिताजी की भाजपा में जॉइनिंग का आज कोई मुद्दा ही नहीं था इसके साथ ही अजय सक्सेना ने कहा कि पिछले 6 सालों से कांग्रेस में मेरे पिताजी का अपमान और अनादर हो रहा था इसलिए मैंने कांग्रेस छोड़ी है और भाजपा का दामन थामा है और पिताजी से भी अनुरोध किया है कि वे भी अपना फैसला जल्द ले।


