मध्य प्रदेश राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने अपनी सैद्धांतिक सहमति दी एक या दो दिन में केंद्र सरकार इसके आदेश जारी कर सकती है। तीन महीने का एक्सटेंशन मिलने के बाद वीरा राणा 30 जून 2024 तक मुख्य सचिव रहेंगी। उनके कार्यकाल में ही लोकसभा चुनाव होंगे।सीएस वीरा राणा का रिटायरमेंट इसी महीने 31 मार्च को होना है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने उनके एक्सटेंशन के लिए फरवरी महीने के अंतिम सप्ताह में केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था।


