गेहूं खरीदी में मध्यप्रदेश ने रचा इतिहास, 104 लाख मीट्रिक टन उपार्जन के साथ देश में बना नंबर-1

मध्यप्रदेश ने गेहूं उपार्जन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है। प्रदेश में किसानों से 104 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीदी की गई है, जिसके साथ ही मध्यप्रदेश गेहूं उपार्जन के मामले में देश में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है।

इस वर्ष राज्य सरकार ने पहली बार लघु एवं सीमांत किसानों से प्राथमिकता के आधार पर गेहूं खरीदी का निर्णय लिया, जिससे लाखों किसानों को सीधा लाभ मिला। सरकार का दावा है कि इस पहल से छोटे किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिली और उन्हें समय पर भुगतान भी सुनिश्चित हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर किसानों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसान हित, कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं प्रभावी रूप से लागू की जा रही हैं।

सरकार का मानना है कि रिकॉर्ड गेहूं उपार्जन प्रदेश की मजबूत कृषि व्यवस्था, किसानों की मेहनत और बेहतर खरीद प्रबंधन का परिणाम है, जिससे मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान बनाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here