7.5 लाख कर्मचारियों को तोहफा, केंद्र के समान 42% हुआ महंगाई भत्ता

https://www.no2politics.com/wp-content/uploads/2023/07/CM.mp4
Shivraj Singh Chauhan Announce Dearness Allowance hike

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के साढ़े 7 लाख कर्मचारियों पर सौगात की बरसात कर दी है। प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता (Dearness Allowance hike) देने के आदेश जारी कर दिये। इसके बाद अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र सरकार के समान 42% महंगाई भत्ता (42% DA) मिलेगा। महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जोड़कर मिलेगा, जो कि अगस्त माह के वेतन में जुड़कर मिलने लगेगा। सरकार के इस निर्णय से मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 600 से लेकर 9000 रुपये महीने तक वेतन बढ़कर मिलेगा। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने 23 जून 2023 को सीहोर के भेंरूदा में आयोजित एक सभा में राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, केंद्र सरकार के बराबर करने का वादा किया था। इसी श्रृंखला में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 जुलाई को निर्णय लेते हुए महंगाई भत्ता को 42% कर दिया। महंगाई भत्ता जनवरी 2023 के वेतन से होगा। जनवरी 2023 से माह जून 2023 तक का एरियर 3 समान किश्तों में दिया जाएगा। छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के मामलों में भी महंगाई भत्ता में समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। वर्ष 2014 में 30 वर्ष की सेवा पूरी करने वाले कर्मचारियों को तृतीय समयमान वेतन पहले से ही दिया जा रहा है। अब सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। ऐसे शासकीय सेवक जिन्होंने 1 जुलाई 2023 अथवा उसके पश्चात 35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर ली है, उन्हें चतुर्थ समय मान वेतन दिया जाएगा। सरकार के इस निर्णय से मध्य प्रदेश के करीब साढ़े 7 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ होगा। आपको बता दें कि प्रदेश में नियमित कर्मचारियों की संख्या करीब 6 लाख 40 हजार है। वहीं, 1 लाख 10 हजार करीब दैनिक वेतन भोगी हैं। इस पर प्रकार 7 लाख 50 हजार कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का तोहफा मिला है। उदाहरण के तौर पर देखा जाए तो जिन कर्मचारियों का वेतन अधिकतम 2 लाख 15 हजार रुपये है तो उन्हें 42% डीए के मान से ₹9000 मासिक का फायदा होगा। वहीं, जिन कर्मचारियों का वेतन 15 हजार 500 है। उन्हें हर महीने ₹625 बढ़कर मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here