शिवराज सरकार के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने हासिल किये कई मुकाम : उप राष्ट्रपति

भोपाल। देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज भोपाल आए थे। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यों की मुक्त कंठ से सराहना की। धनखड़ ने कहा कि पिछले दो दशक में मध्यप्रदेश ने कई मुकाम हासिल किए है। सिंचाई क्षमता में छह गुना वृद्धि हुई है। प्रदेश में बिजली भरपूर, सड़क बेहतरीन हैं। आपको बता दें कि उपराष्ट्रपति माखन लाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here