Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंडी, बारिश का दौर भी जारी

Madhya Pradesh Weathe Update
Madhya Pradesh Weathe Update

भोपाल। एमपी में बारिश का सिलसिला जारी है। कई जिलों में रुक रुक कर पानी गिरा। प्रदेश की सभी जिलों का अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ है वहीं न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिली।
मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि बारिश के थमते ही बदल साफ हो जाएंगे और तापमान में गिरावट आ सकती है वहीं गुरुवार से नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो रहा है इस कारण प्रदेश की कुछ और जिलों में भी बारिश हो सकती है। बुधवार की स्थिति में पिछले 24 घंटे के दौरान बालाघाट जिले की मलाजखंड में 31.2 पचमढ़ी में 12 मंडल में 8.02 सिवनी में 8.2 जबलपुर में 6.8 नरसिंहपुर में चार छिंदवाड़ा में 3.6 और बैतूल में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई.।
वहीं बुधवार सुबह 8:30 बजे से शाम के 5:30 तक उमरिया में दो मिलीमीटर बारिश हुई इसके अलावा मलाजखंड भोपाल सहित कुछ और जिलों में भी पानी गिरने की खबर है।

इन प्रमुख स्थानों का तापमान

प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ठंडा स्थान रहा यहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दलछुआ राजगढ़ में 12.4 भोपाल में 17.4 ग्वालियर में 14.4 इंदौर में 16.4 और जबलपुर में 16. 5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ वही प्रदेश की अधिकतम तापमान में भी गिरावट बनी हुई है बुधवार को प्रदेश के किसी भी जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर नहीं पहुंचा भोपाल में अधिकतम तापमान 23.7 ग्वालियर में 26.6 इंदौर में 22.3 जबलपुर में 26.5 छिंदवाड़ा में 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here