Madhya Pradesh: youth brutally beaten by policeman, video viral – मध्‍य प्रदेश में पुलिसकर्मी ने बेरहमी से की युवक की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल..

मध्‍य प्रदेश में पुलिसकर्मी ने बेरहमी से की युवक की पिटाई, VIDEO हुआ वायरल..

वीडियो में पुलिसकर्मी को निर्दयता से युवक को पीटते हुए देखा जा सकता है

भोपाल:

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर (Alirajpur) में पुलिसकर्मी की बेरहमी का वीडियो वायरल (Video Viral) हुआ है. इस वीडियो में आरोपी पुलिसकर्मी अपने दो साथियों के साथ एक युवक की बेरहमी से बेल्ट से पिटाई करता दिख रहा है. पीड़ित का कहना है कि उमराली से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपनी ससुराल बोडेली जा रहा था, वहां उसका इलाज भी चल रहा है लेकिन छकतला बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी ने उसे रोका. किसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई तो वो उसे पीटने लगा. इस वीडियो में पुलिसकर्मियों द्वारा युवक को बेहद बेरहमी से बेल्‍ट से पीटते हुए देखा जा सकता है. पुलिस वाले इन इतनी निर्दयता से युवक को पीटा कि बेल्‍ट भी टूट गया.

यह भी पढ़ें

बाद में घायल युवक अपने परिवार वालों के साथ एसपी कार्यालय न्याय की गुहार लगाने पहुंचा.वीडियो देखने के बाद एसपी विपुल श्रीवास्तव ने फौरन आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here