Maharashtra stops Corona vaccination till Monday, due to technical problem in CoWin app – महाराष्ट्र ने सोमवार तक के लिए कोरोना टीकाकरण रोका, कोविन ऐप में तकनीकी दिक्कत बनी वजह

महाराष्ट्र ने सोमवार तक के लिए कोरोना टीकाकरण रोका, कोविन ऐप में तकनीकी दिक्कत बनी वजह

मुंबई:

महाराष्ट्र सरकार ने कोविड टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार तक के लिए रोक दिया है. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की निगरानी करने वाले कोविन ऐप (CoWIN) को लेकर हुईं तकनीकी दिक्कतों को इसकी वजह बताया गया है. कोविन ऐप ( (CoWIN App) टीकाकरण कार्यक्रम का प्रबंधन और निगरानी के लिए महत्वपूर्ण है. महाराष्ट्र में शनिवार को पहले दिन टीकाकरण अभियान देश के अन्य हिस्सों की तरह शुरू हुआ था. 

कोविन ऐप (CoWIN application) को लेकर दिन भर तकनीकी खामियां सामने आती रहीं. इस कारण कई जगहों पर टीकाकरण कार्यक्रम में भी बाधा आई. भारत में शनिवार को देश के विभिन्न राज्यों ेमें टीकाकरण कार्यक्रम (Covid Vaccination ) पूरा होने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह बात कही थी. 

देश भर के 3352 वैक्सीन केंद्रों पर सोमवार को टीकाकरण के पहले दिन 3 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जाना था, लेकिन सिर्फ 1.91 लाख लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा सकी. टीकाकरण लक्ष्य से कम रहने को लेकर सरकार के सूत्रों का कहना है कि कई जगहों पर लोगों में वैक्सीन लेने को लेकर हिचकिचाहट भी देखी गई. अधिकारियों का कहना है कि अभियान बेहद कामयाब था. टीकाकरण के बाद किसी को अस्पताल में नहीं भर्ती करना पड़ा और सिर्फ कोविन ऐप को लेकर थोड़ी दिक्कतें रहीं.

Newsbeep


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here