Mahasamund news: महासमुंद पुलिस ने लाखों की लूट का किया खुलासा, 72 घंटे में दबोचे 5 बदमाश

रामकुमार नायक
महासमुंद – छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुए लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. साइबर सेल और महासमुंद पुलिस ने इस वारदात का महज 72 घंटे में ही खुलासा कर दिया है. इसके साथ 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.

महासमुंद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपुंजे ने बताया कि 2 अप्रैल को महासमुंद सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र के नेशनल हाईवे 353 साराडीह मोड पर परफेक्ट हर्बल एण्ड आयल कंपनी के मैनेजर से 10 लाख 80 हजार रुपये के लूट की वारदात हुई थी. मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में एक बालक व एक महिला शामिल है. जहां चार आरोपी महासमुंद के है तो महिला बिलासपुर की रहने वाली है.

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूट की घटना का मास्टर मांइड अजय बांधे एक वर्ष पूर्व इसी फैक्ट्री में काम करता था और उसे मालूम था कि फैक्ट्री का मैनेजर पैसे लेकर आता जाता है. उसके बाद अजय ने अपने तीन दोस्त बलजीत , सलीम व अपचारी बालक के साथ मिलकर योजना बनायी और 2 अप्रैल की रात्रि फैक्ट्री के मैनेजर को साराडीह के पास मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिराया और बैग में रखे 10 लाख 80 हजार रुपये को लेकर तुमाडबरी बांध गये. वहां बैग में रखे रुपयों को आपस में बांट बटवारा किया.

उसके बाद बलजीत और सलीम बिलासपुर गया. वहां वो अपने मौसी नेहा के यहां रुका और 2 लाख 70 हजार रुपये रखने के लिए दिया. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बलजीत व सलीम बिलासपुर में है. उसके बाद पुलिस बिलासपुर से इन दोनों और नेहा को गिरफ्तार कर लाई और पूछताछ की तो इन लोगों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए एक अपचारी व अजय का नाम बताया, फिर पुलिस ने पांचों से लूट की रकम 9 लाख 50 हजार 500 रुपये, दो बाइक, पांच मोबाइल जब्त कर कार्रवाई की है.

Tags: Chhattisgarh news, Crime News, Mahasamund News


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here