Friday, June 27, 2025
HomeBreaking Newsमैहर बनेगा नया जिला, सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

मैहर बनेगा नया जिला, सीएम शिवराज ने किया बड़ा ऐलान

भोपाल, ब्यूरो। अगर सबकुछ ठीक ठाक रहा तो मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक और जिला अस्तित्व में आ जाएगा। सतना से अलग करके मैहर (Maihar) को नया जिला बनाया जाएगा। यह ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Cm Shivraj Singh Chauhan) ने मंगलवार सुबह किया। अगर मैहर जिला बनता है तो यह प्रदेश का 57वां जिला हो सकता है। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांढुर्णा (छिंदवाड़ा), नागदा (उज्जैन) और पिछोर (शिवपुरी) को भी नया जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। इससे पहले ही 13 अगस्त को 53वां जिला मऊगंज (Mauganj District) अस्तित्व में आ चुका है। सबसे खास बात यह है मुख्यमंत्री ने यह ऐलान तब किया है, जबकि आज ही भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा मैहर पहुंची। मुख्यमंत्री ने भोपाल से इस यात्रा को आभाषी रूप से संबोधित करते हुए मैहर को जिला बनाने की घोषणा की है।

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का आज मध्यप्रदेश दौरा है। वे मंडला और श्योपुर जिले में जन आशीर्वाद यात्राओं को हरी झंडी दिखाएंगे। शाह के MP में आने से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ (Kamal Nath) ने उनसे सवाल किए हैं। कमल नाथ ने ट्वीट कर पूछा, ‘मैं आपसे जानना चाहता हूं कि गुजरात के बोटाद जिले में भगवान बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित किया गया है। भगवान के विग्रह पर कालिख पोती गई है। यह वही हनुमान मंदिर है, जिसका अप्रैल में आपने उद्घाटन किया था। घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आपने अपने मुंह से एक शब्द नहीं बोला। कमलनाथ ने आगे लिखा है— एक हनुमान भक्त होने के नाते मैं आपसे सवाल पूछता हूं। आखिर वह कौन सा स्वार्थ है, जिसके लिए आप और आपकी पार्टी आस्था के इतने बड़े अपमान पर चुप्पी साधे बैठी है? जब हनुमान जी के गलत चित्रण के कारण विवाद पैदा हो रहा था तो भाजपा सरकार ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की? क्या हनुमान जी के अपमान के लिए राज्य की भाजपा सरकार जिम्मेदार नहीं है? पूरे जगत को आशीर्वाद देने वाले बजरंगबली की प्रतिमा की रक्षा करने में नाकाम होने के बाद आप किस मुंह से मध्य प्रदेश की जनता से चुनावी आशीर्वाद मांग रहे हैं? आपको बता दें कि गुजरात के बोटाद जिले के सालंगपुर मंदिर में स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने भगवान हनुमान की घुटने टेकते दिखाई गई भित्तिचित्रों को तोड़ने का VIDEO 2 दिन पहले सामने आया था। इस आरोप में पुलिस शनिवार को 3 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। VIDEO में मुख्य आरोपी हर्षद गढ़वी भगवान हनुमान की दीवारों पर बनाई तस्वीरों को तोड़ता नजर आ रहा है। कुछ महीने पहले ही मंदिर प्रबंधन ने धार्मिक परिसर में भगवान हनुमान की 54 फीट की मूर्ति स्थापित की थी। इसका अनावरण अमित शाह ने किया था। इसके दीवार के पीछे भगवान हनुमान की तस्वीर सहजानंद स्वामी को प्रणाम करते हुए लगी हुई थी। इसी बात पर विवाद था। गुजरात में 1 सितंबर को कई जगहों पर स्वामीनारायण संप्रदाय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी हुए थे। यह मामला तेजी से तूल पकड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RECENT COMMENTS

casino online slot depo 10k bonus new member slot bet 100 slot jepang
slot depo 10k slot gacor slot depo 10k slot bet 100