ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर बड़ा हादसा: नर्मदा में डूबने से गाजियाबाद के दो युवकों की मौत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में डूबने से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसा गोमुख घाट पर हुआ, जहां नहाते समय पैर फिसलने से दोनों युवक गहरे पानी में चले गए। घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को बचाने के लिए गोताखोरों को तत्काल रेस्क्यू के निर्देश दिए गए।मृतकों की पहचान सौरभ और अमन के रूप में हुई है। दोनों उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक ओंकारेश्वर के गोमुख घाट पर नर्मदा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।गोताखोरों ने निकाले दोनों युवकों के शवहादसे की सूचना मिलने पर रेस्क्यू के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों ने नदी में तलाश अभियान चलाकर दोनों युवकों के शव बाहर निकाले। इसके बाद पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचीघटना की जानकारी मिलते ही ओंकारेश्वर थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंधिया सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की और दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचाए। हादसे के बाद घाट पर मौजूद लोगों में शोक का माहौल है।तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा स्नान के दौरान हुए इस हादसे ने एक बार फिर नदी के गहरे पानी में उतरने के जोखिम को सामने ला दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here