कंपनी में बड़ा हादसा 4 मजदूरों की मौत, 15 से अधिक घायल

पन्ना जेके सीम-मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में सिमरिया के ग्राम पगरा में स्थित जेके सीमेंट कंपनी के निर्माणाधीन हिस्से में एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन छत के अचानक गिरने से 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। निर्माण अधीन छत के कार्य में करीब 100 से अधिक मजदूर लगे हुए थे।

पन्ना जिले के जेके सीमेंट कंपनी में आज बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन छत के गिरने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और 15 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कंपनी के अंदर कई मजदूर काम कर रहे थे और दबने से कई मजदूर घायल हो गए लोगों ने कहा थे, परिजनों ने कहा कि अंदर नहीं जाने दे रहे हैं और ना ही कोई बात सामने अंदर से निकलकर बाहर आ रही है। कमिश्नर सागर ने कहा कि रेस्क्यू कार्य पूरा हो चुका है और चार लोगों की मौत हुई है 15 से अधिक लोग घायल है इनका कटनी में उपचार किया जा रहा है।

बाइट- 1 वीरेंद्र कुमार रावत (सागर कमिश्नर)

छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार ने कहा कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 18 लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। इसके अलावा, घायलों के इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी कंपनी ने ली है।”बाइक :-2 ललित शाक्यवार (डीआईजी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here