देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट केस में SIT का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी मुकेश विज का भाई दिल्ली से गिरफ्तार

देवास: टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुकेश विज के भाई कपिल विज को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। जांच में कपिल विज का नाम फैक्ट्री के संयुक्त संचालक के रूप में सामने आया था, जिसके बाद उसे भी मामले में आरोपी बनाया गया।

अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों को नामजद किया जा चुका है। हालांकि मुख्य आरोपी मुकेश विज समेत 3 आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

SIT की कार्रवाई के बाद मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here