सीधी में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, तेंदुए की खाल और थार बरामद

सीधी में वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा, तेंदुए का खाल और थार गाड़ी बरामद,तीन आरोपी गिरफ्तार, 2आरोपी फरार,आरोपियों को न्यायालय में किया गया पेश, आरोपी 2 दिन के रिमांड पर ,दिल्ली की डी आर आई टीम एवं भोपाल की 15 सदस्यीय टीम ने दी दबिश,सीधी —जिले में वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े मामले में दिल्ली एवं भोपाल वाइल्ड लाइफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक थार वाहन और तेंदुए की खाल बरामद हुए है। दिल्ली एवं भोपाल के करीब 15 सदस्यीय वाइल्ड लाइफ टीम गुप्त सूचना के आधार पर सीधी पहुंची और यहां संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। जहां शहर के सम्राट चौक टैक्सी स्टैंड के पास एक सफेद कलर की थार गाड़ी में तेंदुए की खाल आरोपी व्यापारी को दिखा रहे थे और उसके कीमत का सौदा कर रहे थे, जहां भोपाल दिल्ली की टीम ने आरोपियों को दविश देकर गिरफ्तार कर लिया है,टीम द्वारा आरोपियों से वन्यजीवों की तस्करी और उससे जुड़े नेटवर्क के संबंध में कायर्यालय वन मण्डलाधिकारी जिला सीधी में पूछताछ की गई इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां आरोपियों को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है ।फॉरेस्ट एसडीओ सीधी संदीप गौतम ने बताया कि सम्राट चौक टैक्सी स्टैंड के पास आरोपी व्यापारी को तेंदुए का खाल दिखा रहे थे और सौदा कर रहे थे हनुमाना मऊगंज के पास के वीरा देवी गांव के आदिवासी हैं जो फंदा लगते हैं वीरा देवी के अनमोल सिंह हैं और अभिषेक सिंह हनुमाना थाना क्षेत्र के धनुही गांव के हैं , ललन सिंह गोंड भी धनुही गांव के है जो की जंगली जानवरों का फंदा लगते हैं और शिकार करते हैं, बगल में सिहावल निवासी अभिषेक सिंह का फार्म हाउस है यह आपस में संपर्क में रहते हैं अभिषेक सिंह और अनमोल सिंह एक दूसरे के दोस्त हैं अनमोल सिंह का संपर्क एक सुंदरम सिंह से है जो की बलिया यूपी के रहने वाले हैं जो की इस घटना का मास्टरमाइंड है वह बार-बार मोबाइल बदल रहा है तेंदुए खाल का व्यापार करने वाला अनमोल सिंह है बाकी सहयोगी एसडीओ फॉरेस्ट संदीप गौतम ने बताया कि मऊगंज के पास के वीरा देवी गांव का जंगल में बिजली का तार का फंदा लगाकर तेंदुआ को मारा गया फिर उसकी खाल निकाल गया, वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की गई है,इस कार्यवाही में दिल्ली डी आर आई की टीम फॉरेस्ट सीधी एसटीएफ जबलपुर और एस टी आर सीधी की टीम कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here