malaika arora and arbaaz khan wedding: जब दुल्हन के अवतार में दिखीं मलाइका अरोड़ा, तो अरबाज समेत खान परिवार भी हो गया था दीवाना – malaika arora and arbaaz khan wedding looks

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के रिश्ते की सच्चाई किसी से छिपी नहीं हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं जब मलाइका अरोड़ा को दुल्हन के अवतार में देख हर कोई हैरान रह गया था।

Edited By Tripti Sharma | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

किसी ने सच कहा है कि जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं। बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोरा और अरबाज खान के रिश्ते पर यह बात पूरी तरह से फिट बैठती थी। दोनों न केवल अपने करियर के चरम पर शादी करने का फैसला किया बल्कि एक-दूसरे से शादी कर उन्होंने इस बात को भी साबित कर दिया था कि अंतर-धर्म, एक दूसरे की संस्कृति, परंपराओं और विरासत को स्वीकार करना ही प्यार का असल मतलब है। भले ही आज इन दोनों की राहें एक-दूसरे से पूरी तरह जुदा हों, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह पागल थे।

जैसा कि हम जानते हैं अरबाज खान एक मुस्लिम परिवार से हैं जबकि मलाइका अरोड़ा पंजाबी खानदान से ताल्लुक रखती हैं। ऐसे में इन दोनों की शादी को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या यह दोनों ‘निकाह’ करेंगे या हिंदू विवाह के अनुसार शादी करेंगे। लेकिन इस लवबर्ड्स ने 12 दिसंबर, 1998 को क्रिश्चियन वेडिंग करके हर किसी को हैरान कर दिया था। यही नहीं, जब मलाइका अरोड़ा पहली बार दुल्हन के अवतार में सामने आईं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया था। जब मलाइका अरोड़ा ने पहन ली खुद से बड़ी शर्ट, तो फैंस बोले-अर्जुन के कपड़े क्यों पहन लिए मैडम

NBT

दोनों ने मुंबई के एक रोमन कैथोलिक चर्च में क्रिश्चियन स्टाइल से शादी की थी। इस दौरान मलाइका ने फेमस फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का डिज़ाइन किया हुआ गाउन पहना था। जबकि अरबाज ने एक पारंपरिक काले रंग के पैंट सूट में नजर आए थे, जिसमें वह हर बार की तरह काफी हैंडसम लग रहे थे। मलाइका के वेडिंग गाउन की बात करें तो यह ऑफ शोल्डर नेकलाइन वाला एक भारी-भरकम खूबसूरत गाउन था जिसे सिल्वर रंग के सेक्विन से डिज़ाइन किया गया था।

NBT

साइड स्ट्रैप्स, उन दिनों फैशन में थे इसलिए मलाइका ने भी अपने गाउन को कुछ इसी स्टाइल से तैयार कराया था। जो उनकी फ्लॉन्ट बॉडी पर एकदम फिट बैठ रहा था। यही नहीं, इस गाउन की खूबसूरती को उभारने का काम उनके लंबे घूंघट ने किया जिसे नेट फैब्रिक की मदद से तैयार किया गया था। जब करीना कपूर की ड्रेस से बाहर झांक रही थी उनकी स्ट्रेप, इवेंट खत्म होने के बाद आया मैडम को ‘होश’

NBT

NBT

Web Title malaika arora and arbaaz khan wedding looks(Hindi News from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here