malaika trolled for bold dress: जब मलाइका अरोड़ा के छोटे कपड़े देख लोगों ने मारा ताना, ‘बिकीनी ही पहन लेतीं’ – malaika arora black shimmery cutout dress was criticized for bold look

Edited By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

बॉलिवुड सिलेब्रिटीज खुद को फैशन में आगे बनाए रखने के लिए काफी पैसा खर्च करते हैं। बीटाउन ऐक्ट्रेसेस के तो नॉर्मल से दिखने वाले शूज तक लाखों की कीमत के होते हैं। ये फीमेल स्टार्स अपने फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करना भी पसंद करती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग लुक दे सके। इस लिस्ट में मलाइका अरोड़ा काफी आगे रहती हैं। हालांकि, इस चक्कर में कई बार वह लोगों की आलोचना का शिकार भी बन जाती हैं। ऐसा ही तब हुआ था, जब उन्हें ब्लैक कटआउट ड्रेस में स्पॉट किया गया था।

यह शिमरी ड्रेस बॉडीकॉन डिजाइन की थी, जिसमें राउंड नेकलाइन डिजाइन और फुल स्वील्स थीं। इसका यूनीक पॉइंट इसका वेस्ट पर दिया गया कटआउट डिजाइन और उसके नीचे का ऐसिमेट्रिकल पैटर्न था। ड्रेस पर अपर वेस्ट पोर्शन पर स्टार शेप कट देते हुए उस पर नेट मटीरियल यूज किया गया था, जो टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रहा था।

NBT

मलाइका की इस ड्रेस की हुई थी आलोचना

जब मलाइका अरोड़ा को देख लोग बोले, ‘इन्हें कोई पैंट दिला दो भाई, फटे कपड़ों में घूम रही हैं’

कटआउट डिजाइन के ठीक नीचे स्मॉल रफल टूल ऐड किया गया था। यह प्लीट्स पैटर्न में स्टिच्ड था और मलाइका के थाई पोर्शन को मुश्किल से आधा फुट कवर कर रहा था। वहीं स्कर्ट के दूसरे साइड में कपड़े की लेंथ काफ पोर्शन तक रखी गई थी।

ड्रेस के इस बोल्ड डिजाइन को देख लोगों का पारा चढ़ गया और उन्होंने तरह-तरह के कॉमेंट करना शुरू कर दिए। किसी ने लिखा था, ‘ये कैसे कपड़े हैं?’, तो किसी ने ‘इससे अच्छा बिकीनी पहन लेती’ लिख डाला। वहीं एक शख्स ने कॉमेंट किया था, ‘इतने पैसे कमाने का क्या फायदा? जब ऐसे कपड़े पहनने पड़े।’ कुछ यूजर्स ने मलाइका पर ‘बढ़ती उम्र में अटेंशन पाने के लिए ऐसे कपड़े पहनने’ का भी आरोप लगाया था।

जब मलाइका अरोड़ा ने पहन ली ऐसी ड्रेस, कि ट्रोलर्स ने ‘कचरे के डिब्बे’ से कर दी तुलना

NBT

मलाइका की कटआउट ड्रेस

वैसे फैशन क्रिटिक्स को भी मलाइका की ये ड्रेस खास पसंद नहीं आई थी। उन्होंने भी इस ड्रेस की डिजाइन से लेकर पैटर्न की काफी आलोचना की थी और कहा था ‘मलाइका इससे बेहतर डिजर्व करती हैं।’

जब एक साड़ी के कारण मलाइका अरोड़ा हो गई थीं ट्रोल

  • जब एक साड़ी के कारण मलाइका अरोड़ा हो गई थीं ट्रोल

    जब बात स्टाइल की हो तब तो मलाइका अरोड़ा का जवाब ही नहीं होता, लेकिन ये हसीना भी अपने कपड़े रिपीट करने से लेकर कभी-कभी दूसरों का फैशन भी फॉलो कर लेती है। वह जब भी ऐसा करती हैं, तो हर बार उस स्टाइल में कुछ नया और खास होता है, जिससे उन्हें तारीफें ही तारीफें मिलने लग जाती हैं। हालांकि, कुछ लोग इसे लेकर भी मलाइका को निशाना बना लेते हैं और उन्हें ट्रोल कर देते हैं। ऐसा ही कुछ तब हुआ था, जब मलाइका ने दीपिका से इंस्पायर्ड साड़ी लुक ट्राई किया था।

  • सोनम के बर्थडे में पहुंची थीं मलाइका

    दरअसल, जून 2019 में जब सोनम कपूर ने अपने बर्थडे पर पार्टी रखी, तो उसमें कई बीटाउन स्टार्स शरीक हुए। इनमें से एक मलाइका अरोड़ा भी थीं, जो सोनम के कजिन ब्रेदर और ऐक्टर अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड हैं।

  • मलाइका ने पहनी थी वाइट फ्लोरल प्रिंट साड़ी

    इस मौके के लिए मलाइका ने वेस्टर्न की जगह ट्रडिशनल लुक चुना था। उन्होंने वाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी पहनी थी। सफेद कलर की साड़ी पर पिंक, गोल्डन और रेड फ्लोरल प्रिंट उसकी खूबसूरती को दोगुनी कर रहा था। वहीं उसकी बॉर्डर पर बनी प्लीट्स डिजाइन उसे और खास बना रही थी।

  • साड़ी के साथ चुना हेवी जूलरी लुक

    इसके साथ मलाइका ने मैचिंग वाइट कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। वहीं जूलरी में उन्होंने हेवी लुक सिलेक्ट करते हुए चोकर हार, मांगटीका और हाथ में रिंग पहनी थी।

  • लोगों को आई दीपिका की याद

    मलाइका को देखते ही लोगों को दीपिका पादुकोण की याद आ गई। उन्होंने अप्रेल 2019 में एक रिश्तेदार की शादी में इस साड़ी को पहना था। उन्होंने इसे हॉल्टर नेकलाइन वाले ब्लाउज के साथ मैच किया था।

  • लोगों ने कर दिया ट्रोल

    इसमें कोई शक नहीं कि दोनों ही ऐक्ट्रेसेस इस साड़ी में कमाल लग रही थीं, लेकिन लोगों ने मलाइका पर दीपिका को कॉपी करने का इल्जाम लगाते हुए उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर दिया।

  • एक लाख से ज्यादा थी साड़ी की कीमत

    वैसे आपको बता दें कि यह साड़ी डिजाइनर रोहित बल ने डिजाइन की थी। इसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जाती है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here