सीएम बघेल को धमकी देने वाले आरोपी राजस्थान से किया गिरफ्तार

रायपुर। सीएम भूपेश बघेल को धमकी भरा पत्र लिखकर डेढ़ करोड़ रुपए की मांग करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के झुंझनूं से गिरफ्तार किया। राजस्थान के चिड़ावा कस्बे के रविन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने सीएम भूपेश बघेल को धमकी भरा पत्र लिखा था। तथा आरोप लगाते हुए डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की थी। आरोपी युवक के द्वारा मुख्यमंत्री को रकम नहीं देने पर CBI जांच की धमकी भी दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here