पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार किया.
छत्तीसगढ़ पुलिस (Chhattisgarh Police) ने लाश का पंचनामा करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि मृतक और आरोपी के बीच पहले भी झगड़े हो चुके थे.
जानकारी के मुताबिक घर जमाई यदुनाथ मिथलापुर से अपने ससुराल कैलाशपुर में पिछले 16 वर्ष से घर जमाई के तौर पर पत्नी और बच्चे के साथ रह रहा था. बीते सोमवार को करीब 9 से 10 बजे के बीच आरोपी ससुर धनसिंह जब उद्यानिकी विभाग कैलासपुर में मजदूरी करके घर लौटा तो उसने पीने के लिए पानी मांगा. नातिन को भी अवाज लगाई लेकिन नशे में धुत यदुनाथ ने न खुद ससुर को पानी दिया और न ही बच्ची को देने दिया.
इस हरकत से तैश में आकर धनसिंह ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और हाथ में रखे फोड़े से ताबड़तोड़ हमला कर अपने दमाद यदुनाथ की हत्या दरवाजे के पास ही कर दी. औज़ार की मार से वही पर तड़प-तड़पकर यदुनाथ की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं घटना की जानकारी लगने के बाद गांव में हडकम्प मच गया फिर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटनास्थल पर पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी धनसिंह को पकड़कर वाड्रफनगर चौकी ले गई है. आगे पूछताछ और कार्रवाई जारी है और बताया जा रहा है कि पहले भी ससुर दामाद के बीच मारपीट हुई थी.

