जांजगीर. प्यार के आड़ में मासूम जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले अनेकों मामले हमारे सामने आ चुके हैं. लेकिन छत्तीसगढ़ में ऐसी घटना घटी, जिसकी कहानी किसी फिल्मी प्लॉट सी लग रही है. छत्तीसगढ़ के जांजगीर (Janjgir) में एक युवक करीब 3 साल तक युवती के चक्कर लगाता रहा. वो उससे सच्चा प्यार करने का दावा कर रहा था. इसके बाद युवती के हामी भरते हुए उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फरार हो गया. इतना ही नहीं जब परिजनों ने युवती को अपनाने से मना कर दिया तो वो उसे बीच रास्ते में ही छोड़कर भाग खड़ा हुआ. बताया जा रहा है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता ने पूरे मामले में थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
3 साल तक प्यार का करता रहा दावा, फिर दुष्कर्म कर हुआ फरार
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम नीतीश सिदार है और वो कटौद ग्राम का रहने वाला है. युवती नीतीश से दो-तीन साल पहले मिली थी. आरोपी तब से ही उसके पीछे पड़ा हुआ था और कहता था की वो उससे बहुत प्यार करता है. साथ वो उससे शादी भी करना चाहता है. युवक के बार-बार प्यार करने की बात सुनकर युवती उसके झांसे में आ गई. दोनों रिश्ते में आ गए और एक दिन युवक ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया. फिर अपने घर ले जाने की बात कहकर वो युवती को उसके घर भगा लाया.
आरोप है कि ग्राम कटौद पहुंचने से पहले युवती को एक बगीचा में ले गया और वहां दुष्कर्म किया. नीतीश ने रातभर युवती को वहीं रखा. जब अगले दिन आरोपी युवक उसे लेकर अपने घर पहुंचा तो घरवालों ने दोनों की शादी से मना कर दिया. परिवार के इस व्यवहार के बाद नीतीश युवती को छोड़कर भाग गया.
शिकायत के बाद पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है. करीब 20 घंटे की तलाश के बाद आरोपी को पकड़ लिया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने उसे दुष्कर्म के आरोप में कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
आपके शहर से (जांजगीर)
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi. हमें Facebook, Twitter, Instagram और Telegram पर फॉलो करें.
Tags: Chhattisgarh news, Chhattisgarh news live, Crime against women